Top News

हाथरस- भाजपा के नये कैम्प कार्यालय का उद्घाटन कल 15 जून को

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के जिला कैम्प कार्यालय के लिए जिला प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा एड. ने जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार से परामर्श के उपरान्त तथा संगठन मंत्री भवानी सिंह की सहमति से मथुरा रोड स्थित  रवीन्द्र शर्मा ‘मुन्ना प्रधान’ के प्रतिष्ठान को चुना है।
पार्टी के इस कैम्प कार्यालय का उद्घाटन कल 15 जून को प्रातः 10 बजे यज्ञ-हवन के द्वारा आरम्भ होगा। हवन के बाद जिला प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा द्वारा फीता काटकर कैम्प कार्यालय का विधिवत् उद्घाटन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने पूरे जनपद से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं,       पदाधिकारियों, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कैम्प कार्यालय के उद्घाटन के  अवसर पर समय से उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर ब्रजक्षेत्र के संगठन मंत्री श्री भवानी सिंह का मार्गदर्शन मिलने की भी सम्भावना है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के बैनीराम बाग स्थित जिला कार्यालय के पुनर्निर्माण की योजना के अन्तर्गत ध्वस्त कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ब्रजक्षेत्र से यह निर्देश मिला है कि जब तक जिला कार्यालय का निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता तब तक सभी कार्य और बैठकें इत्यादि संगठनात्मक गतिविधियां मथुरा रोड स्थित इसी ‘कैम्प कार्यालय’ से संचालित की जायेंगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने