Top News

हाथरस- थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बघराया में देवी जागरण में बिदका बैल, बुग्गी से किये कई घायल

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बघराया में आयोजित देवी जागरण में वाद्य यंत्रों की आवाज सुनकर एक बुग्गी का बैल बिदक गया और उसने इधर-उधर भागकर पूरे कार्यक्रम में विघ्न ही नहीं डाला बल्कि कई लोगों को घायल भी कर दिया।
देवी जागरण कार्यक्रम के दौरान बिदके बैल बुग्गी की चपेट में आकर श्रीमती संगीता पत्नी प्रेमदास व श्रीमती हरदेवी पत्नी नारायन निवासीगण गांव बघराया तथा श्रीमती तारा पत्नी ऊदल निवासी अलीगढ़ गम्भीर रूप से घायल हो गये। इन सभी को उपचार हेतु बागला अस्पताल में  भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने