Top News

हाथरस- पालिकाध्यक्ष डौली माहौर ने पालिका का निरीक्षण कर सुनी समस्यायें

हाथरस। नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती डौली माहौर व उनके प्रतिनिधि बासुदेव माहौर एड. द्वारा आज पालिका का जहां निरीक्षण किया गया वहीं जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों व कर्मचारियों को निस्तारण के निर्देश दिये।
पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर व उनके प्रतिनिधि बासुदेव माहौर एड. ने पालिका पहुंचकर पहले पालिका का निरीक्षण किया तदुपरान्त जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान लाला का नगला निवासी समाजसेविका श्रीमती सुनीता सिंह के नेतृत्व में तमाम महिलाओं व लोगों ने जल भराव व गन्दगी की समस्या के साथ हरवंश की गली के नीचे गंदा पानी भर जाने की समस्या को बताया।
शहर के अन्य क्षेत्र मोहनगंज, रमनपुर, श्रीनगर आदि क्षेत्रों के लोगों ने भी गन्दगी व जलभराव की समस्या को बताकर निदान की मांग की, जिस पर पालिकाध्यक्ष डौली माहौर ने तत्काल अधिकारियों को निदान करने को निर्देशित किया।
आज सुबह हुई पहली झमाझम बारिश ने पालिका के दावों की पोल खोलकर रख दी है और शहर के कई क्षेत्रों की गलियां ताल-तलैया बन गई हैं। उक्त जलभराव से लोग जहां घरों से बाहर नहीं निकल सके, वहीं कई लोग पानी में गिरकर घायल भी हो गये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने