हाथरस। गंगा दशहरा के पर्व की जहां पूरे शहर व जिले भर में भारी धूम है वहीं आज बाबा भैरवनाथ की जन्म जयन्ती भी धूमधाम से मनायी जा रही है और भक्तगण सुबह से ही दान पुण्य कर रहे हैं व मंदिरों में दर्शनों को जा रहे हैं।
आज गंगा दशहरा पर्व के मौके पर जहां तमाम लोग बसों व कार आदि से गंगा स्नान को गये हैं वहीं हजारों लोगों ने अलीगढ़ रोड स्थित नहर में डुबकी लगाकर जहां स्नान किया वहीं तरबूज व खरबूज आदि लेकर खाये और जमकर मस्ती की गई। नहर पर सुबह से ही लोगों व बच्चों के साथ इस बार महिलाओं की भारी भीड़ दिखी।
गंगा दशहरा पर्व के साथ ही आज बाबा भैरवनाथ की जन्म जयन्ती है और जयन्ती के उपलक्ष्य में कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित बड़े लाल भैरों मन्दिर पर जहां भव्य फूल बंगला श्रृंगार के साथ बाबा भैरोंनाथ के दिव्य अलौकिक दर्शन भक्त कर रहे हैं। साथ ही संकीतमयी भजन संध्या पर भक्त जमकर थिरकते हुये प्रसादी का आनन्द ले रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।