Top News

सरबजीत की मौत से आक्रोश:पाक का पुतला फूंका


हाथरस। पाक जेल में बन्द सरबजीत पर जेल में हुये प्राणघातक हमले के बाद आज उसकी मौत हो जाने के विरोध में विहिप बजरंग दल द्वारा नयागंज चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। जिसमें विहिप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता लोगों ने भारी संख्या में शामिल होकर जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान हाय-हाय, केन्द्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। जिसका नेतृत्व नगराध्यक्ष राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी ने किया।
इस मौके पर अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि सरबजीत की हत्या से स्पष्ट है कि पाकिस्तान आतंकी देश है। जिसने सरबजीत जो कि निर्दोष को बेरहमी से जेल में कैदियों द्वारा मारपीट करने के बाद हत्या करदी। यह पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के इशारे पर किया गया है। यह निन्दनीय कार्य है जिसका विहिप बजरंग दल पुरजोर विरोध करती है। नगर मंत्री कैलाश कूलवाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि सरबजीत जैसे निर्दोष को पाकिस्तान ने आतंकवादियों के इशारे से जेल के कैदियों द्वारा उसकी हत्या करवा दी। पाकिस्तान ने बदले की भावना से यह कृत्य किया। क्योंकि भारत ने अफजल और कसाब को फांसी दी, जिन्होंने भारत में आतंक मचाकर सैकड़ों निर्दोषों की हत्या की तथा संसद पर हमला कर सुरक्षा कर्मियों को मार था।
नगर महामंत्री द्वय मुकेश चतुर्वेदी मुकेश कुमार कॉलर वाले ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि सरबजीत जो कि निर्दोष था तथा अपने स्वाभिमान और भारत के सम्मान की रक्षा करते हुये बलिदान हुआ है। पाकिस्तान ने सरबजीत पर बहुत जुल्म ढाये परन्तु उन्होंने गलत आरोपों को स्वीकार नहीं किया और सरबजीत के विरूद्ध कार्इ भी साक्ष्य नहीं थे परन्तु निर्दोष की हत्या कर दी गर्इ विहिप बजरंग दल इसका विरोध करती है।
गोपाल कृष्ण शर्मा      उपाध्यक्ष अनुज गौतम गौरक्षा प्रमुख, पवन वशिठ धर्मप्रसार प्रमुख ने विरोध व्यक्त करते हुये कहा कि सरबजीत की हत्या केन्द्र सरकार का निकम्मापन और गलत नीतियों का परिणाम है।
पुतला दहन करने वालों में मनोज त्रिपाठी, मनोज शर्मा, गब्बर यादव, आकाश, छोटेलाल उपाध्याय, संजीव वर्मा, राजकुमार वार्मा, माधवकृष्ण शर्मा, कुशाग्र बागला, गौरव शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रशांत माहेश्वरी, मनोज वाष्र्णेय, बबलू चौधरी, नितिन वाष्र्णेय, सौरभी शर्मा, हिमांशु शर्मा, पुष्कर शर्मा, नितिन कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने