सिकन्दराराव। हसायन। क्षेत्र के गांव खेडिया कला में अचानक भुस की बुर्जी में आग लग जाने से किसान का 100 मन भुस जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया अन्यथा आग आस पास में बंधी बुज्जीयों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।
जानकारी के अनुसार गांव खेड़िया कलां निवासी कैलाश पुत्र लालाराम के घर के बराबर में भुस की बुज्जी बंधी हुयी थी जिसमें गुरूवार दोपहर को अचानक आग लग गयी और आग से उसका 100 मन भुस जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने फुर्ती से आग पर पानी डालकर आग को बुझा दिया अन्यथा आग आस पास में बंधी और बुज्जीयों को भी चपेट में ले सकती थी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।