हाथरस। अखिल ब्राह्मण सेवा मंडल की एक शोकसभा सेवा मंडल के अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के आवास पर हुर्इ। जिसमें पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में फांसी की सजा के विचाराधीन कैदी सरबजीत पर हुये हमले में उनकी मृत्यु पर गहरा दु:ख एवं रोष प्रकट किया है तथा दुख की इस घड़ी में र्इश्वर से उनकी आत्मा को शांति के लिये प्रार्थना की है।
प्रदेश अध्यक्ष संजीव
उपाध्याय ने कहा कि पाकिस्तानी जेल में सरबजीत की मौत यह बताती है कि पाकिस्तानी जेलों में जगंलराज कायम है व यह देश मानव अधिकार हनन करने वाला प्रमुख देश है।
जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि एक तरफ भारत ने आतंकवादी अजमल कसाब की जेल में सुरक्षा हेतु करोड़ों रूपया पानी की तरह बहा दिया। वहीं पाकिस्तान ने दुनियां को यह दिखा दिया कि मानव अधिकारों का इस देश में कोर्इ मूल्य नहीं है। अगर पाकिस्तान में लोकतंत्र होता तो यह हत्या नहीं होती।
सचिव हरीमोहन शर्मा ने कहा कि यह घटना अन्तर्राष्ट्रिय पटल पर पाकिस्तान के लिये काला धब्बा है। सोची समझी साजिश के तहत सरबजीत की हत्या जितनी पाक को शर्मशार करती है। उतनी ही हमारी सरकार की विदेश नीति पर सवालिया निशाल लगा रही है।
शोकसभा में कमल वशिष्ठ, अपूर्व उपाध्याय, नरेन्द्र उपाध्याय, नीरज पहलवान, प्रमोद कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, नरेन्द्र उपाध्याय, गोपीनाथ मिश्र, संजीव भारद्वाज, राजू कौशिक, विकास वशिष्ठ आदि ने सरबजीत की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतक की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की र्इश्वर से प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।