हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा में उस वक्त रंग में भंग पड़ गया, जब एक विवाह समारोह में खाना खाने के बाद बारातियों को उल्टी-दस्त की शिकायत बन गर्इ। जानकारी होते ही जिला चिकित्सालय की तीन एंबूलेंस इसी कार्य में लगी रही। सभी पीड़ितों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पूरे अस्पताल में तीमारदारों की भीड़ लगी रही। समाचार लिखे जाने तक पीड़ितों का उपचार चल रहा था।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा में कल कुंदनलाल की बेटी की शादी थी। बारात इसी थाना क्षेत्र के गांव सोखना से ही आर्इ थी। बारात पहुंचकर जमकर उनका स्वागत किया गया और बारात की चढ़त भी करार्इ गर्इ, लेकिन इसके बाद जो हुआ बड़ा ही कष्टदायक था। क्योंकि बारात की खातिरदारी के लिए जो पकवान और मिठाइयां तैयार की गर्इ थीं, बारातियों के लिए उनका सेवन काफी मंहगा साबित हुआ। भोजन के खाने के कुछ देर बाद ही बारातियों को उल्टी-दस्त की शिकायतें हो गर्इ। थोड़ी देर में ही जब यह शिकायत बारातियों में बढ़ी तो शादी में भंगा पड़ गया क्योंकि कुछ घरातियों को छोड़ दे ंतो ज्यादातर बारातियों की तीमारदारी में लग गए।
शीघ्र ही इसकी जानकारी बागला जिला चिकित्सालय को दी गर्इ। जहां से एंबूलेंस उल्टी-दस्त के पीड़ितों को ढो-ढोकर जिला चिकित्सालय लार्इ। तीन एंबूलेंसों को इस कार्य में लगाया गया। जबकि सभी बीमार लोगों को भर्ती करा दिया गया तो जानकारी गांव सोखना में भी पहुंची। सूचना मिलते ही बारातियों के अन्य घर वाले भी जिला चिकित्सालय में पहुंच गए। जिसके चलते पूरा जिला चिकित्सालय परिसर बीमार और उनके तीमारदारों से भर गया। पूरी रात जिला चिकित्सालय में लोगों भारी भीड़-भाड़ जमा रही।
बीमार बारातियों में विष्णु, चरनसिंह, चन्द्रपाल, ठाकुरदास, बन्टू, भोला, शिवेन्द्र, विजेन्द्र, महीपाल, शिवकुमार, राजवीर, बबलू, कमल सिंह, गिवेन्द्र सिंह, देवेन्द्र, चित्रवीर, भूदेव, खुशीराम, दुर्गाप्रसाद, लवकुश, हुक्म सिंह, परसादीलाल, प्रवीन, मनीराम, संजय, रामखिलाड़ी, उदयसिंह, रिंकू, ब्रजकिशोर, ब्रजमोहन, राजेश, धर्मदेव, दिनेश, दुर्जनसिंह आदि हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।