Top News

तमंचे के बल पर दिनदहाड़े 30 हजार लूटे


सासनी। दिन दहाडे हो रही लूट की घटनाओं के लेकर पुलिस सक्रिय नहीं है। जिससे बदमाषों के हौसले बुलन्द हो गये हैं। लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे बाइकर्स खुले आम घूम रहे हैं। संजय कालोनी में एक युवक को बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसकी बाइक रूकवाकर कनपटी पर तमंचा लगा युवक से तीस हजार रूपये लूट लिए और बाइक की चाभी लेकर भाग गये।
आज दोपहर लगभग दो बजे गांव समामर्इ निवासी रामवीर पुत्र राम खिलौनी अपनी अमरूद की फसल के रूपये लेने के लिए गांव बिजाहरी निवासी कृष्ण मुरारी आढती के यहां आया था। आढती ने उसे स्टेट बैंक का चेक काटकर दे दिया। जिसे लेकर वह स्टेट बैंक गया और बैंक में रूपये मिलने में देरी होने पर वह वापस आढती के पास पहुंचा तो आढती ने बैंक में कर्मचारियों से रूपये देने की बात कहकर आढती अपने घर वापस गया और रामवीर लार्इन में खडे होकर रूपये मिलने का इंतजार करने लगा। काफी देर तक रूपये मिलने पर वह पुन: आढती के घर पहुंच गया। तो आढती ने रामवीर को तीस हजार रूपये नकद दे दिए। वह रूपये लेकर अपनी पैंशन प्रो बाइक से संजय कालोनी होते हुए गांव समामर्इ के लिए जा रहा था। जैसे ही रामवीर ने कालौनी में प्रवेश किया पीछे से रही बिना नम्बर की डिस्कवर पर सवार तीन लोगों ने रामवीर को रोक लिया और कनपटी पर तमंचा लगाकर उसकी जेब से तीस हजार रूपये मोबार्इल निकाल लिया बाद में बाइक की चाभी को लेकर बदमाश फरार हो गये। बदमाश भागते हुये मोबाइल को घटना स्थल पर फैंक कर भाग गये बदमाशों के भाग जाने के बाद रामवीर ने शोर मचाया तो कालौनी के लोग घटना स्थल पर पहुंच गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गर्इ। सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गर्इ और बदमषों को तलाष किया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पीडित ने अज्ञात बदमाषों के खिलाफ कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने