Top News

हार्इटेंशन तार से भैंस चुपकी, मौत


सासनी। टूटी पड़ी हार्इटेंषन लाइन एक किषान के लिए मुसीबत और भैंस की मौत का कारण बन गर्इ। हादसा थाना क्षेत्र के गांव लुटसान में उस वक्त हुआ जब किसान चराने ले जा रहा था। हादसे से गांव में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोष है। गांव लुटसान से जा रही हार्इटेंषन की लाइन का तार कल रात को टूटकर गिर पड़ा था जिससे गांव के ही जवाहर सिंह पुत्र उदय सिंह अपनी भैंस जिसकी कीमत करीब साठ हजार बतार्इ जा रही है। वह टूटे पड़े विद्युत तार पर से गुजरी तो करंट ने उसको जकड़ लिया। जवाहर सिंह समझ पाते उससे पहले ही उनकी भैंस ने उन्हीं के सामने तड़फ-तड़फ कर दमतोड़ दिया। हादसा देखकर जवाहर सिंह कांप गए और उन्होंने हल्ला मचा दिया। चीख-पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण भी गए। उन्होंने घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। लेकिन मौके पर कोर्इ नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोष था। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोष था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने