Top News

छत से गिरकर व्यापारी की मौत, बाजार बंद


हाथरस। शहर के हलवार्इ खाना निवासी एक व्यापारी की बीते दिन रात्रि को अचानक छत से गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गर्इ। घटना से भारी हड़कम्प मच गया।
शहर के हलवार्इ खाना निवासी व्यापारी करीब 55वष्र्ाीय राजकुमार शर्मा का बाजार में प्रोवीजन स्टोर की दुकान है और दुकान के ऊपर मकान है तथा वह कल रात्रि को खाना खाने के बाद अपने मकान की छत पर टहल रहा था तभी वह अचानक छत से नीचे सड़क पर गिर पड़े और गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल व्यापारी राजकुमार शर्मा को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर से पूरे बाजार में भारी हड़कम्प मच गया और मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गर्इ तथा शोक में बाजार भी बंद रहा और उनकी मौत पर तमाम व्यापारियों ने भारी शोक प्रगट किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने