सादाबाद। वारदातों के हिसाब से देखा जाए तो थाना कोतवाली सबसे आगे चल रहा है। क्योंकि पहले विद्युत कैशियर से लाखों की लूट, महिला से चेन लूट, उसके बाद क्षेत्र से ट्रक लूटकर फरार हुए बदमाश और गुरूवार को फिर से बदमाशों ने दिन-दहाड़े हथियारों के बल पर एक सुनार के यहां से सोने की बजनी चेन लूट ली और फरार हो गए।
बताया जाता है कि दिन निकलते ही बदमाशों ने एक सुनार की दुकान से सोने की दो बजनी चेनें लूट ली और फरार हो गए। मामला कस्बा सादाबाद के जवाहर बाजार का है। बाजार में सुंदरलाल सर्राफ की ज्वैलर्स की दुकान है। दुकान खोलने के कुछ देर बाद ही एक बाइक पर सवार एक महिला युवक के साथ आर्इ। उन्होंने सोने की बजनी चेन दिखाने की बात कही। ग्राहक को देखकर सुनार भी उनकी खातिरदारी में लग गया और उसने शीघ्र ही दो बढ़िया और बजनी सोने की चेनें दिखार्इ। जिनका वजन करीब 70 ग्राम था। महिला ने चेन को देखने के बहाने हाथों में लिया और उसको लेकर चलती बनी। जब सुनार ने उनको टोका तो उन्होंने कोर्इ सुनवार्इ नहीं की जब उसने हल्ला मचाया तो थोड़ी ही दूरी पर बदमाशों के कुछ और साथी खड़े थे उन्होंने चेतावनी दी कि चुपचाप बैठ जा अन्यथा हो जाएगा खल्लास।
देखते ही देखते बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। घटना के बाद नजारा देख रहे लोगों की भीड़ लग गर्इ। घटना की सूचना तो पुलिस को दी गर्इ थी, लेकिन तहरीर पुलिस के पास नहीं पहुंच पार्इ थी। लगातार हो रही सादाबाद में लूट और अपराध की घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गर्इ है। क्योंकि कुछ दिन पूर्व ही दिन-दहाड़े विद्युत विभाग के कैशियर राजेश सारस्वत से 22. 70 लाख की लूट, उसके बाद सहपऊ में आर्इ शारदा देवी से सोने की चेन लूटकांड, तो गुरूवार को विद्युत उपकरणों से भरा ट्रक लूट कर बदमाश फरार और इसी दिन बाजार खुलते ही जवाहर बाजार से सर्राफ के यहां से सोने की चेन लूटकर बदमाशों का फरार हो जाने से लोगों में दहशत का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।