Top News

लाखों के कीमत के विद्युत उपकरणों से भरा ट्रक लूटा, चालक- परिचालक को बंधक बनाकर फेंका वेदर्इ बंबा पर


सादाबाद। लाखों के इंस्यूलेटर (विद्युत उपकरण) लेकर रहे ट्रक को हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश चालक- परिचालक को बंधक बनाकर सादाबाद क्षेत्र के वेदर्इ बंबा पर फेंक गए। घटना देर रात की है। कर्इ घंटे बाद जैसे-तैसे बंधन मुक्त हुए चालक ने पुलिस को 100 नंबर के माध्यम से जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी कांबिग की, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पार्इ। साथ ही मामला भी दर्ज नहीं हो पाया था। समाचार लिखे जाने तक मामला सीमा विवाद को लेकर अटका हुआ था।
जानकारी के मुताबिक गांव केदरीपुर थाना खैर जिला अलीगढ़ निवासी सतेंद्र बुलंदशहर से ट्रक लेकर चला था। चालक के मुताबिक उसके ट्रक में लाखों के विद्युत उपकरण लदे थे। उसके साथ परिचालक के रूप में उसका छोटा भार्इ नगेंद्र भी साथ था। चालक के मुताबिक मथुरा में उसका ट्रक खराब हुआ तो उसने ट्रक को ठीक कराया, लेकिन जब तक रात हो चुकी थी इसलिए उसने ट्रक मथुरा हाइवे पर गुरुद्वारे के पास खड़ा कर दिया। घटना कल रात करीब पौन बजे की है। सोते वक्त कुछ लोगों ने सतेंद्र को उठा दिया। बदमाश करीब पांच की संख्या में थे और सभी पर हथियार थे। उन्होंने चालक और परिचालक दोनों को बंधक बना लिया और ट्रक लेकर चल गये।
इस दौरान चालक ने हल्का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गर्इ। सादाबाद क्षेत्र के वेदर्इ बंबा के निकट बदमाश दोनों को बंधी अवस्था में फेंक गए और ट्रक लेकर फरार हो गए। सतेंद्र ने कर्इ घंटे संघर्ष किया और जैसे-तैसे अपने आपको बंधन मुक्त किया। उसने 100 नंबर के माध्यम से पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी, लेकिन कोर्इ सफलता नहीं मिली। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोर्इ शिकायत दर्ज नहीं की गर्इ थी। क्योंकि बताते हैं, मामला थाना सादाबाद क्षेत्र का नहीं बल्कि पुलिस घटना को अपनी सीमा से बाहर की मान रही है।
एसओ शिवकुमार शर्मा ने बताया कि जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची है, लेकिन मामला आगरा जनपद के थाना सिकंदरा का निकला है। फिर भी पुलिस ने चालक-परिचालक के कहने पर छानबीन की थी और राया मुरसान रोड पर काफी कांबिग की है। अब चालक-परिचालक दोनों ही थाना सिकंदरा आगरा में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गए हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने