सासनी। कोतवाली पुलिस ने बीती रात्रि को गश्त के दौरान मुठभेड में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे पिछले माह हुर्इ गांव बरसै के निकट एक फैक्ट्री से लाखों रूपये की लूट की सिल्वर बरामद करने की घटना का खुलासा करने का दावा किया है पुलिस ने पकडे गये बदमाशों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा है।
पुलिस के मुताबिक बीती रात्रि को एसएसआर्इ रूद्र प्रताप सिंह एवं एसआर्इ विनोद कुमार शर्मा, एसआर्इ दिनेश चन्द्र यादव तथा कांस्टेबिल समय सिंह, संजय सिंह, मुनेश पाल सिंह, हरीश राठी सरकारी गाडी से हाथरस मार्ग पर गश्त पर थे। इसी दौरान सठिया मोड के निकट बनी मजार के पास से कुछ संदिग्ध लोगों की आहट सुनार्इ दी तो एसएसआर्इ ने पूछताछ के लिए गाडी रोकी। पुलिस को देखते ही झाडियों में छिपे बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये। पुलिस ने फुर्ती से आवश्यक बल प्रयोग करते हुए तीन लोगों को झाडियों के पीछे से दबोच लिया तथा उनकी निशानदेही से कुछ बोरे बरामद किये जिनमें सिल्वर की सिल्लियां थी। पुलिस बदमाशों को थाने ले आर्इ और सख्त कार्यवाही करते हुए पूछताछ की तो पकडे गये बदमाशों ने बताया कि उन्होंने मार्च के महीने में गांव बरसै के निकट तिरूपति आयरन फैक्ट्री में चौकीदार की हत्या कर उसमें से यह सिल्वर लूटी थी साथ ही कुछ दिन बाद जयपाल कास्ट आयरन फैक्ट्री से भी भारी मात्रा में सामान की लूट की थी और लूट का माल बदमाषों ने शमसाबाद रोड स्थित एक कबाडे की दुकान पर बेचा था।
कोतवाली में गुरूवार को खुलासा करते हुये पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने गुरूवार सुबह होते ही शमसाबाद में जाकर कबाडिया की दुकान पर छापा मारा और वहां से लगभग दस कुन्टल कुछ गला हुआ और कुछ सेफ सिल्वर की सिल्लियां बरामद की हैं और कबाडिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों लोंगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा है। पुलिस ने पकडे गये बदमाशों के नाम संजू पुत्र रघुनाथ, भूदेव पुत्र बाबूराम, मनोज पुत्र रूप किशोर निवासी चिनौरा थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद बताया है तथा इन लोगों से एक-एक तमंचा एवं दो-दो जिन्दा कारतूस बरामद किये हैं जबकि मनोज से तीन जिन्दा एवं एक चला हुआ कारतूस बरामद किया है। पुलिस पकडे गये कबाडिये का नाम रवि चौधरी पुत्र चन्द्रसिंह निवासी राजेश्वर मंदिर शमसाबाद रोड आगरा बताया है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।