सिकन्दराराव। स्थानीय रेलवे रोड स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में डॉ0 बीआर अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर विज्ञान प्रतियोगता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम व द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रत्येक वर्ग के छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी तथा प्रदेश सचिव डॉ0 राकेश सिह राना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार देने के बाद मुख्य अतिथि डॉ0 राकेश सिह राना ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चो की प्रतिभा मे निखार होता है तथा ऐसे प्रतियोगी छात्र आगे चलकर अपने विद्यालय और घर परिवार का नाम रोशन करते हैं। श्री राना ने विद्यालय के प्रबन्धक को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस विद्यालय में इस प्रकार के क्रिया कलाप होते रहते हैं जिसके लिए इस विद्यायल का प्रवन्ध तन्त्र धन्यवाद का पात्र है। इस अवसर पर प्रतियोगी छात्र-छात्राओ को मुख्य अतिथि के हाथो दीवाल घडी भेंट करकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का अध्यापको द्वारा माला पहनाकर व शौल उढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेन्द्र चौहान, मुकेश चौहान, दुष्यन्त चौहान, अजीत जादौन, उदयवीर सिह यादव, टोडी सिह गौतम, अमित चौहान, महेन्द्र सिह, राजेश खन्ना, रघुवीर सिह, रिन्कू यादव, उमेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।