सिकन्दराराव। समाजसेविका स्व.श्रीमती यशोदा देवी पाठक की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर ब्राहमणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड वाले स्कूल में सामान्य ज्ञान एवं पहाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ वरिष्ठ समाज सेवी जहीरूद्दीन पीरजादा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया तथा श्रीमती पाठक के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम स्वरूप चतुर्वेदी ने की एंव संचालन प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा पहाडा प्रतियोगिता शामिल प्रतियोगियों ने अपने ज्ञान एवं बुद्धि कौशल की परीक्षा दी। विजयी प्रतियोगियों को 29 अप्रेल को आयोजित समारोह के दौरान पुरस्कार बांटे जायेगें। जहीरूद्दीन पीरजादा ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्व.यशोदा देवी पाठक बेहद मृदुभाषी एवं मिलनसार महिला थीं। मुझे कर्इ वषोर्ं तक उनके सानिध्य में रहने का अवसर मिला। मै समय -समय पर उनसे मार्ग दर्शन और आशीर्वाद लेता रहता था। इस अवसर पर किशन स्वरूप पाण्डेय, श्रीकृष्ण दीक्षित,चक्रवर्ती पाठक,जगतवर्ती पाठक,विजय वर्ती पाठक,चेतन शर्मा,लक्ष्मण स्वरूप शर्मा,विनय चतुर्वेदी,मित्रेश चतुर्वेदी,राजीव चतुर्वेदी,दिनेश कुमार,शरद शर्मा,प्रतीक भारद्वाज आदि प्रमुख थे।
पुण्य तिथि पर हुआ सामान्य ज्ञान एवं पहाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।