हाथरस। जनपद में मृत पड़ी कांग्रेस को संजीवनी देने वाले जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए तय समय के अंदर ही वरिष्ठ कांग्रेस जनों के परामर्श व कार्यकर्ताओं की निष्ठा तथा सक्रियता को देखते हुए जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसी कड़ी में आज जिला अध्यक्ष ने जनपद में आठ नगर अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है जिसमें सिकंदर राव से सारिक वारसी, सहपाऊ से गौरव कुमार, मेंडू से दुष्यंत वर्मा, सासनी से साजुद्दीन खान,हसायन से शाहिद अली सिद्दीकी, पुरदिल नगर से सोहेल खान, मुरसान से रवि प्रकाश, सादाबाद से अनुज शर्मा को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता डॉक्टर मुकेश चंद्रा ने बताया कि जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय द्वारा नियुक्ति की किए गए सभी नगर अध्यक्षों की प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और उनसे अपेक्षा की है कि सभी नगर अध्यक्ष शीघ्रता शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं।
जनपद में मृत पड़ी कांग्रेस को संजीवनी देने वाले जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने की जनपद में आठ नगर अध्यक्षों की घोषणा
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।