Top News

पुलिस अधीक्षक ने 'थाना दिवस के अवसर पर फरियादियों की सुनी जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिए निर्देश

सादाबाद। शनिवार 14 सितंबर को थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  निपुण अग्रवाल द्वारा थाना सादाबाद पर जनसुनवाई की गयी । जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी सादाबाद  संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सादाबाद हिमांशू माथुर, प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।


जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।  समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजित किया गया तथा  आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने