Top News

हमीरपुर के डीएम राहुल पांडेय होगे हाथरस के नए डीएम, हाथरस डीएम का हुआ ट्रांसफर

हाथरस। शासन ने जिलाधिकारी आशीष कुमार का तबादला कर दिया है। उन्हें विशेष सचिव स्टांप  एव रजिस्ट्रेशन विभाग बनाया गया है। हमीरपुर के जिलाधिकारी राहुल पांडेय को हाथरस का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। दो महीने पहले जून के महीने में ही आशीष कुमार ने इस जिले मे चार्ज लिया था। उनके चार्ज लेने के बाद दो जुलाई को भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। जिसमे कई लोगो की मौत हुई थी। जिसे लेकर जमकर सियासत हुई थी।


इस प्रकरण में तत्कालीन छह अधिकारियों को निलंबित किया गया। वही जिले में बीते कुछ समय में हुई बड़ी घटनाओं के चलते जिलाधिकारी आशीष कुमार यहां टिक नहीं पाए। इन पूरे घटनाक्रम में प्रशासन की खामियां सामने आई थी। शासन ने उनका इस जिले से तबादला कर दिया। वही 2014 बैच के आईएएस राहुल कुमार पांडेय जिलाधिकारी के तबादले को लेकर शनिवार सुबह से ही काफी चर्चाएं रही। आईएएस राहुल कुमार पांडेय को इस जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया। वह अभी तक हमीरपुर जिले में जिलाधिकारी के रूप में तैनात थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने