Top News

भैस को निकालने गया युवक पानी के भरे गड्ढे में डूबा, आसपास के लोगो ने पहुंचाया अस्पताल

हाथरस जंक्शन। जनपद के कस्बा के गांव में खेत में भैस निकालने गया युवक खेत में भरे पानी में डूब गया और उसकी मौके पर ही  मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सूरतपुर निवासी श्यामबाबू 23 वर्षीय पुत्र राजेंद्र की भैस बारिश के कारण खेत में भरे पानी में चली गई थी। खेत में उस समय काफी पानी भरा हुआ था तथा पास में ही एक गहरा गड्ढा था। श्याम बाबू जब अपनी भैस को निकालने के लिए खेत में गया तो वह गहरे गड्ढे में गिर गया। डूबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोगो ने जब उसे गहरे गड्ढे में गिरा देखा तो शोर मचाया। तभी आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए और श्याम बाबू को गड्डे से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। जिसे फिर गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिल अस्पताल लाया गया। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन युवक के शव को अपने घर ले गए। वही घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने