हाथरस। अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण/अपमिश्रण/ओवर रेटिंग के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के नेतृत्व में जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा थाना हाथरस गेट अन्तर्गत मंडी समिति क्षेत्र में स्थित विभिन्न मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया तथा टेस्ट परचेसिंग करते हुए अनुज्ञापियों को शत प्रतिशत POS machine से बिक्री सुनिश्चित करने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त उक्त क्षेत्र में स्थित विभिन्न होटलों /ढाबों आदि की तलाशी भी ली गईlकार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर मय आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे।
मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।