शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव एवं रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सिकंदराराव। ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनाकर एवं तरह तरह से आकर्षक दीपक सजाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


 विद्यालय के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने बच्चों को दीपों के पर्व की महत्ता से अवगत कराते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है। उन्‍होंने कहा कि ज्ञान रूपी प्रकाश से जीवन में कष्ट रूपी अंधेरे को समाप्त किया जा सकता है।
उन्‍होंने बच्चों की इस कलाकारी की सराहना करते हुए पर्यावरण सुरक्षा हेतु पटाखे न जलाने की अपील की। खासकर खतरनाक पटाखों से परहेज करने की बात कही।
इस मौके पर अनम मलिक , निशा शर्मा, अर्चना यादव, निशा खान, प्रीति, सारिया, भावना यादव आदि मौजूद रहीं ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1