- तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीण क्षेत्र में देशप्रेम की भावना को किया गया जागृत -
हाथरस/सिकन्दराराव। तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों तथा स्कूल कालेजों में ध्वजारोहण किया गया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अगसौली चोराहे से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी जो अगसोली चोराहे से गांव पचो, डंडेसरी, भटीकरा होती हुयी बाजिदपुर पंहुची। तिरंगा यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बाइक पर तिरंगा लेकर सवार हजारों युवा भारत माता की जय और बन्देमातरम के नारे लगाकर पूरे क्षेत्र में देशप्रेम की भावना को जागृत करते जा रहे थे। वहीं पंत चोराहे पर स्थित संत वाटिका में राष्टीय कवि संगम के तत्वाधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें देशभर के कोने कोने से आये कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्टप्रेम की भावना का जगाया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।