विद्यापीठ इंटर कालेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव

सासनी। सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी में प्रधानाचार्य डा. राजीव अग्रवाल व समस्त स्टाफ ने छात्र छात्राओं के साथ पंच दिवसीय दीपोत्सव का त्यौहार बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।

शुक्रवार को कार्रक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक डा. लोकेश शर्मा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपनी कविता के माध्यम से कहा कि सुख और समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएं, दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएं, खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं, देव दीपावली पर्व की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होेनें कहा कि दीपावली  हर्षोल्लास का त्यौहार है। इसे शांति और शौहार्द से मनायें उन्होंने बच्चों को दीपावली पर आतिशबाजी को विशेष तौर पर सावधानी के साथ चलाने की सीख दी। वहीं बच्चों द्वारा सजाई गई दीप रंगोली तथा बच्चों के भिन्न-भिन्न प्रकार से सजे हुए दीपों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित कियिा। कार्रक्रम में इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार नीरज गुप्ता अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, यश कुशवाहा, राम खिलाड़ी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1