Top News

अखिल भारतीय विराट बुर्ज कुश्ती दंगल के अखाड़े में महिला पहलवानों ने दिखाए दाव पेंच, दंगल अखाड़े में 35 महिलाप की हुई कुश्ती

  • भारत कुमारी का खिताब अंजली ने जीता, भारत केसरी का खिताब काजल ने जीता, दंगल कमेटी ने उपाधि से किया सम्मानित

हाथरस। राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवानों ने बृज के लख्खी मेंला श्री दाऊ जी महाराज में अखिल भारतीय विराट बुर्ज कुश्ती दंगल के अखाड़े में पहुँचकर कुश्ती लड़ी ।  दंगल अखाड़े में 35 महिला पहलवान कुश्ती लड़ने पहुँची। भारत कुमारी एवँ भारत केसरी के लिये पहलवानों ने जबरदस्त जोर आजमाइश हुई। रात्रि दो बजे तक कुश्ती होती रही।


भारत कुमारी के खिताब कृष्णा अखाड़ा खानपुरा की अंजली ने जीता तथा भारत केसरी का खिताब कुलदीप एकेडमी सोनीपत की काजल ने जीता। भारी बारिश के बीच दंगल संयोजक मनोज अग्निहोत्री महिला पहलवानों के हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। पहली कुश्ती आंध्र प्रदेश की कल्याणी और कुलदीप एकेडमी सोनीपत की नीतू के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने जोर आजमाइश कर दाव पेच लगाये। जिसमे नीतू विजयी हुई। दूसरी कुश्ती मेरठ की प्रिय और राष्ट्रीय स्तर की पहलवान सोनीपत की तनिसा के बीच हुई जिसमें तनिसा विजयी हुई।

तीसरी कुश्ती मेरठ की नगमा  कुलदीप एकेडमी सोनीपत की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान खुशी के बीच हुआ। जिसमें खुशी विजयी रही। भारत केसरी की पहली कुश्ती मेरठ की नीतीश और सोनीपत की भूमि के बीच कड़ा  मुकाबला हुआ। इसके बाद एक एक करके कुल 35 कुश्तियां हुई जो देर रात 2 बजे तक चली। अंत मे भारत कुमारी की कुश्ती में कृष्णा अखाड़ा खानपुरा की अंजली विजयी रही । दूसरे नंबर पर कुलदीप एकेडमी सोनीपत की नीतू एवँ तीसरे नंबर पर महादेव एकेडमी रोहतक की पुष्पा विजयी रही।भारत केसरी कुश्ती में कुलदीप एकेडमी सोनीपत की काजल विजयी रही। दूसरे नंबर पर  महादेव एकेडमी रोहतक की प्रियंका एवँ तीसरे नंबर पर महादेव एकेडमी रोहतक खुशी विजयी हुई। विजयी महिला पहलवानों को सम्मनित किया गया।

दंगल संयोजक मनोज अग्निहोत्री ने भारत केसरी विजयी पहलवान को 100000 रुपये एवँ भारत केसरी उपाधि से सम्मनित करते हुये प्रशस्ति पत्र एवँ मेडल पर्डसन किया गया।  भारत कुमारी के खिताब की विजयी पहलवान को 51000 रुपये का इनाम एवँ भारत कुमारी की उपाधि से सम्मनित करते हुये प्रशस्ति पत्र एवँ मेडल प्रदान किया ।भारत कुमारी के मुकाबले में दूसरे नंबर पर रहने वाली पहलवान को 31000 रूपये और तीसरे नंबर पर रहने वाली पहलवान को  21000 प्रदान किये गये। भारत केसरी कुश्ती के लिये दूसरे स्थान पर रहने वाली पहलवान को 51000 रूपये एवँ तीसरे स्थान पर रहने वाली पहलवान को 31000 हजार का इनाम दिया गया। इस अवसर पर दंगल से संरक्षक राजवीर पहलवान ,सुनील पंडित , धीरेन्द्र चौहान ,अनिल श्रोती , अमरनाथ अग्निहोत्री , उमाशंकर गुप्ता , भोला वार्ष्णेय, मनोज अग्रयाल राया वाले , आरएसएस के अजयं कुलश्रेष्ठ, दुर्गेश गुप्ता ,मुकेश बंसल , पवन शर्मा ,योगेश बागड़ी ,दीपक पवार ,प्रबल प्रताप  ,भानु , लष्मीकांत दीक्षित , टिंकू राना ,रवीं वार्ष्णेय , मनीष अग्रवाल , देवेंद्र तोमर , योगेश पचौरी ,आर्यन वार्ष्णेय , अमित गौतम , दंगल मीडिया प्रमुख आशीष सेंगर आदि काफी लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने