श्री पूर्णानंद आयुर्वेद औषधालय में पूजे गये गुरू धन्वंतरि

सासनी। धनतेरस अर्थात धन्वंतरि जंयती पर शुक्रवार को आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की श्री पूर्णानंद आयुर्वेद औषधालय पर औषधायल के चिकित्सक डा. लोकेश शर्मा की देख रेख में विधि विधान से पूजा पाठ कर की गई।

  शुक्रवार को गुरू धन्वतरि के छबि चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए आयुर्वे द के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डा. लोकेश शर्मा ने बताया कि दीपावली के पांच दिवसीय त्यौहार की शुरुआत धनतेरस  के दिन से होती है। मान्यता है कि आज के दिन आयुर्वेद के भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। धन्वंतरि भगवान का जन्म त्रयोदशी तिथि के दिन होने के कारण इस दिन को धनत्रयोदशी और धनतेरस जैसे नाम से जाना जाता हैं। भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा की जाती है। इस दौरान पं. प्रकाश चंद्र शर्मा, प्रदीप गुप्ता, दीपक शर्मा, सार्थक शर्मा, शिवांश पंडित शैलेश शर्मा, जाग्रत शर्मा, प्रशांत दीक्षित,रेशमपाल कुशवाह,कपिल शर्मा, उमा जैसवाल, गौरांग पण्डित, लाड़ली वृंदा, अशांक गुप्ता, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1