हाथरस। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति द्वारा जनपद में साइबर क्राइम अवेयरनेस का जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाथरस पुलिस, दून पब्लिक स्कूल एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति का सहयोग रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडे, विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह, सीओ सिटी सादाबाद गोपाल सिंह, उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन डॉ. उमेश शर्मा एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रक्षित टंडन साइबर एक्सपर्ट ने साइबर क्राइम को कम करने हेतु जागरूक किया। इस मौके पर अपराध निरोधक समिति के सचिवध् जेल विजिटर शुभम माहेश्वरी, विशाल शर्मा, विवेक गर्ग आदि द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव जेल विजिटर शुभम माहेश्वरी द्वारा पुलिस कप्तान को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
साइबर क्राइम अवेयरनेस का जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया आयोजित
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।