सासनी में विहिप और बजरंग दल ने किया गौसेवकों को सम्मानित

सासनी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्रकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने गोपाष्टमी के पावन पर्व पर  विधि विधान पूर्वक वेदमंत्रोच्चागरण के साथ गौ माता का पूजन किया तथा काफी समय से गौसेवा में लगे गौसेवकों को सम्मांनित किया। सोमवार को  प्रखंड अध्यक्ष डा. अमित भार्गव तथा प्रखंड मंत्री डा. विकास सिंह ने संयुक्त रूप से  गौ माता का पूजन  तथा आरती करने के उपरांत जिन गौसेवकों के यहां लगभग अस्सी  वर्षों से उनके परिवार द्वारा पैत्रक रूप से  गौ माता का पालन पोषण करते हुए गौ  सेवा की जा रही है। ऐसे गौ सेवकों को श्याम बाबू शर्मा,  पंडित संजय उपाध्याय,  अमन श्रोती,  जितेंद्र पचौरी,  संजू पचौरी,  रामनिवास शर्मा,  महिपाल सिंह आदि लोगों को सम्मानित किया गया ।


डा. विकास सिंह प्रखंड मंत्री ने बताया कि गोपाष्टमी का पावन पर्व भगवान श्रीकृष्ण के प्रथम गौचारण उत्सव के रूप में मनाया जाता है । आज के पावन दिन मैया यशोदा ने भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार करके उन्हें गौ चारण के लिए प्रथम बार भेजा था । जिस ब्रह्म की चरण रज के लिए ब्रह्मा-शंकर तक तरसते हैं । वो चरण गौमाता की सेवा के लिए कंकड़ पत्थर और कुंज-निकुंजों में विचरण करते हैं । डॉ अमित भार्गव  प्रखंड अध्यक्ष  ने बताया कि गौमाता भगवान श्री कृष्ण को सबसे ज्यादा प्रिय हैं । गौ माता की सेवा के कारण ही प्रभु का नाम गोपाल पड़ा । गाय हमारे आराध्य की भी आराध्या हैं । गौ माता में समस्त देवी-देवता निवास करते हैं । गौ माता की सेवा परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं पूर्वजों को सद्गति प्रदायक होती है । वहीं बजरंग दल जिला सह संयोजक मोहित गौड़ के नेतृत्व में पराग डेरी पर हवन यज्ञ गौपूजन में तमाम गो सेवकों द्वारा  गौ माता की पूजा तथा हवन में आहुति दी गई । हवन यज्ञ अचार्य शैलेश शर्मा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर वेदमंत्रोच्चाईरण के साथ करते हुए यजमानों द्वारा विश्वे एवं प्रकृति की शांति हेतु  आहू‍तियां दी गईं। कार्रक्रम में विहिप प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि गौमाताओं की सेवा हम समस्त सनातन धर्मावलंबियों का प्रधान कर्तव्य है। गोपाल को रिझाने का गौमाता की सेवा एक ही मूल मंत्र है । यथा सामर्थ्य गोपाष्टमी के इस पावन दिवस पर गौमाताओं की सेवा के संकल्प के साथ इस पर्व को सार्थक बनाने का प्रयास अवश्य करे। इस दौरान जिला संगठन मंत्री कपिल तिवारी, विद्या भूषण गर्ग,  प्रशांत शर्मा,  डॉ सुरेश चंद्र उपाध्याय,  अंजय जैन,  विनोद कुमार अग्रवाल,  लोकेश शर्मा,  राजीव कुमार सिंघल,  लवली अग्रवाल,  विपुल जैन, आकाश वार्ष्णेय, अविनाश तिवारी, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1