सासनी विद्यापीठ इंटर कालेज में हुआ सुंदरकांड का पाठ

सासनी। सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी हाथरस में प्रधानाचार्य डा. राजीव अग्रवाल के निर्देशन में साप्ताहिक बाल सभा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं में आध्यात्मिक रुचि बढ़ाने के लिए सस्वर वाद्ययंत्रों के साथ व भजन मंडली द्वारा सुंदरकांड के पाठ का पाठन किया गया।


सोमवार को  सुंदरकांड पाठ के दौरान छात्र-छात्राओं में पूर्ण मन से सुंदरकांड के पाठ का पाठन किया । उन्हों ने कहा कि उच्चपतम विद्या अर्जित करने के लिए विद्यार्थियों को सुंदरकांड का पाठ अवश्यो करना चाहिए । सुंदरकांड का पाठ विद्यार्थियों के मन और मस्तिष्क- का संयम बनाते हुए  आत्मविश्वास को जाग्रत कर उन्हें हर क्षेत्र में सफलता के करीब ले जाएगा।  सुंदरकांड के पाठ की पंक्तियों में जीवन की सफलता के सूत्र बताए गए हैं । कार्यक्रम में अरुण  कौशिक, संजय कुमार,  राजीव कुमार, प्रियंका विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, राम खिलाड़ी, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1