हाथरस/चंदपा। जनपद में चोरों का आतंक जारी है । चोरों ने लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना को अंजाम दिया है। थाना चंदपा क्षेत्र के गाँव अनी गढ़ी में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। शातिर चोरों ने घर के ताले चटकाकर लाखों रुपये नगद और लाखों के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया है। जब घर के पीछे घेर में दम्पत्ति सो रहे थे तब चोरों ने घटना को अंजाम दिया। दम्पत्ति को सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई । घर का हाल देख दम्पत्ति के होश उड़ गये और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पंहुची इलाका पुलिस जांच में जुट गयी है।
गजेन्द्र कुमार पुत्र सोरन सिंह निवासी अनीगढी चंदपा द्वारा कोतवाली में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में बताया है कि वह अपने बच्चों के साथ घर पर सो रहा था तभी अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर चोरी कर ली। जिसमें उसके व उसके भाइयों के सोने चांदी के आभूषण एवंअलमारी में रखे 2 लाख 60 हजार रूपये चुरा लिये गये। प्रार्थी ने बताया है कि 2-3 दिन पूर्व उसने अपना टैक्टर बेचा था वह रूपये अलमारी में रखे थे जिसे चोर चुरा ले गये। सुवह उठकर ताला टूटा देखकर परिवार के लोगों केहोश उड गयेऔर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।