सासनी। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा गौ सेवा के प्रति लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से गौपालकों को सम्मानित किए जाने के इसी क्रम में मोहल्ला अग्रवाल निवासी सीनियर सिटीजन नब्बे वर्षीय गौ सेविका श्रीमती केला देवी श्रोती पत्नी स्वर्गीय श्री निरंजन लाल श्रोती को विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग ने शाल उड़ाकर उन्हें सम्मानित किया।
सोमवार को सम्मा़नित करते हुए जिला सेवा प्रमुख ने बताया कि श्रीमती केला देवी लगातार चालीस वर्षों से अपने घर पर गौ माता की अनवरत सेवा कर रही हैं । उन्होंने कहा प्रत्येक हिंदू को अपने घर में एक गाय अवश्य रखनी चाहिए। जिससे गौसेवा के साथ पुण्यि लाभ मिल सके क्योंमकि गौ माता में तैंतीस कोटि देवता वास करते हैं । उन्हों ने कहा कि हमें संकल्प लेना है कि प्रति घर में एक गाय पालेंगे और गोसेवा करेंगे। इस मौके पर आकाश श्रोती, संकेत श्रोती, मुकेश श्रोती, अजय श्रोती, चंद्रेश गर्ग, मुकेश वर्मा, पंडित रामनिवास उपाध्याय, वीरपाल सिंह वीर, रविराज सिंह, एमपी सिंह, विष्णु शर्मा, बनवारी लाल सविता, वीरेंद्र जैन नारद, डॉ प्रभात कुमार, अखिल प्रकाश, रोशन लाल वर्मा, जितेंद्र कुमार, सहित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद थे ।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।