धूमधाम से मनाया गया हनुमान जी मंदिर गढ़ी धारू का 7 वां वार्षिकोत्सव

हाथरस। सिकन्दराराव विधानसभा क्षेत्र के कैलोरा जलेसर रोड स्थित गांव गढ़ी धारू में श्री हनुमान जी महाराज मंदिर पर श्री हनुमान जी महाराज का सातवां विशाल वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के मौके पर जहां विभिन्न अनुष्ठान किए गए। वहीं गरीबों को कंबल वितरण के साथ विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया।                  

गांव गढ़ी धारू स्थित श्री हनुमान जी महाराज के विशाल सातवें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी  मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन किए । इसके बाद श्री हनुमान जी मंदिर सेवा समिति के सभी पदाधिकारीयों ने भाजपा  जिलाध्यक्ष का प्रतीक चिन्ह एवं फूल मालाओं से जोशीला स्वागत व सम्मान किया।

           

श्री हनुमान जी महाराज के वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर भी  सम्मिलित हुए। उन्होंने वहां सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय जनता की जन आकांक्षाओं के अनुरूप सड़क व पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा  कि इस समस्या से  निजात दिलाने का वह भरपूर प्रयास करेंगे। पूर्व सांसद श्री दिवाकर का हनुमान जी मंदिर सेवा समिति की तरफ से भव्य स्वागत व सम्मान फूल मालाओं से लादकर व पगड़ी पहना कर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। इनके अलावा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसपी सिंह शांति नर्सिंग होम आगरा ने भी समाज सेवा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया एवं उन्होंने बताया कि यह वक्त समाज के लिए कुछ करने का एवं जरूरतमंद गरीबों को सहायता प्रदान करने का है। इसके साथ ही उन्होंने इस मौके पर निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाकर बहुत सारे मरीजों को उचित परामर्श भी दिया।      
श्री हनुमान जी मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित सुंदर कांड पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रदीप सेंगर  एवं हनुमान जी मंदिर समिति के पदाधिकारीयों ने 31 गरीब लोगों एवं पांच विप्रों को कंबल एवं वस्त्र आदि दान किए। मंच का सफल संचालन विनोद ठाकुर ने किया।            
इस अवसर पर क्षत्रिय बंधु सेवा समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. सुदेश राजपूत, सचिव व डायरेक्टर प्रदीप सेंगर,  सीबीएसई स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिला महासचिव एवं चेयरमैन ए.पी. सिंह, पं. सचिन अग्निहोत्री, तेजप्रकाश राणा, बृजेश शुक्ला, चैधरी महावीर सिंह, बृजेश गौतम, डॉ. विक्रम सिंह, अनूप ठाकुर, अनिल कुमार फौजी, प्रेमचंद पीसी, गगन सेंगर, चरण सिंह राजपूत, विजेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, राजकुमार, गोवर्धन सिंह, श्याम भारद्वाज के अलावा काफी अधिक संख्या  में क्षेत्र की जनता, क्षत्रिय बंधु सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा हनुमान जी मंदिर सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ काफी अधिक संख्या में भक्तजन एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1