हाथरस। भगवान महावीर का 2550 निर्वाण महोत्सव सभी जैन मंदिरों में धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपावली के मौके पर मनाये जाने वाले इस निर्वाण महोत्सव में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए थे। सभी ने भक्ति भाव नित्य नियम पूजन करने के साथ भगवान महावीर का 2550 निर्माण महोत्सव भी मनाया। इस बार दीपावली जैन समाज के लोगों ने 2 दिन मनायी है। रविवार को जैन समान के करीब 50 लोगों ने और दूसरे दिन शेष 50 प्रतिशत लोगों ने दीपावली पर्व सोमवार को मनायी थी। भगवान महावीर आज ही के दिन मोक्ष गये थे भगवान महावीर का आज 2550 निर्वाण मोक्ष कल्याण दिवस महोत्सव जैन समाज के लोग धूमधाम के साथ मनाया था। नयावास स्थित चंद्रप्रभू दिगम्बर जैन मंदिर अतिषय क्षेत्र में चातुर्मास कर रहे 108 मुनि विश्व विजय सागर महाराज का कलश निष्ठापन समारोह हुआ था। करीब साढे पांच माह पूर्व 108 विजय सागर महाराज का हाथरस आगमन पर कलश स्थापना समारोह हुआ था।
समाज के तमाम लोगों ने कलश की बोलियां लेकर कलश स्थापित किये थे। प्रथम बोली अखिलेश जैन मनीश रंग वालों ने ली थी। मुनि श्री विश्व विजय सागर महाराज ने अपने हाथों से सभी लोगों को कलश दिए। नयाबांस प्रवन्ध कमेटी अध्यक्ष मुकेश जैन, पंकज जैन, मोनू जैन, आकाश जैन, यतीश जैन, अतुल जैन सहित अन्य लोगों ने सभी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया था। मुनि श्री विश्व विजय सागर महाराज ने कहा कि आज ही के दिन भगवान महावीर मोक्ष को गये थे। 1008 श्री पाश्र्वनाथ, भगवान नेमीनाथ भगवान का भी मोक्ष हुआ था लेकिन हमारा इतना पुण्य नहीं था कि हम उन्हें देख पाते लेकिन हमारे बीच चलते-फिरते तीर्थंकर संत मौजूद हैं जिनके हम सभी को दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने प्रथम राष्ट्रीय संत विद्यासागर महाराज, विराट सागर महाराज विषुद्ध सागर महाराज को चलता-फिरता संत बताया। उन्होंने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य कि हम भगवान महावीर का 2550 में निर्वाण महोत्सव मना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे तीर्थ क्षेत्र शिखरजी और गिरनार जी पर अवैध कब्जे लगातार हो रहे हैं जब तक समाज के लोग नहीं जागेंगे तब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि अभी समय है समाज के लोगों को आवाज उठानी होगी तभी हम अपने धरोहर के रूप में हमें इन तीर्थ क्षेत्रों को बचा सकते है। विश्व विजय सागर जी महाराज ने कहा हमें अपने मन की गंदगी को निकालना होगा तभी हम इस महोत्सव को ठीक तरह से मना पाएंगे इससे पहले सोमवार को प्रातः हलवाई खाना स्थित भगवान नेमिनाथ के छोटे जैन मंदिर, श्री पाश्र्वनाथ भगवान पंचायती दिगंबर जैन बड़ा मंदिर हलवाई खाने के ही भगवान महावीर चैत्यालय हनुमान गली स्थित जैन मंदिर नयागंज स्थित भगवान नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बाद चंद्रप्रभू भगवान नयावास मंदिर में समाज के लोगों ने क्रमबद्ध ठंग से धूमधाम के साथ भगवान महावीर का 2550 में निर्माण महोत्सव मनाते हुए लाडू चढ़ाया था।इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, सुधीर जैन ज्वैलर्स, कमलेश जैन लाल वाले, संदीप जैन ज्वेलर्स, मुकेश जैन, पंकज जैन, आकाश जैन, मोनू , धन्य कुमार जैन, सोगानी, अनिल जैन, गुड्डू, श्वेतांक जैन, अमित जैन बाल पंडित, विशाल जैन, नेमीचंद जैन, निखिल जैन, नितिन जैन, राजेश जैन, बॉबी जैन, अखिलेश जैन, मनीश, बबलू जैन, विजय जैन लोहिया, मयंक जैन लोहिया, राजकुमार जैन लोहिया, सुधीर जैन लोहिया, संजीव जैन, भूरा, अनिल जैन लोहिया, बॉबी, जिनेंद्र जैन सिंपल, धीरज जैन, रिंकू, ऋशभ जैन, डिंपल, विनोद जैन, राजेश जैन, राहुल जैन, सोगानी, आकाश जैन, अतुल जैन, सौरभ जैन, रानू राजा जैन, गगन जैन, राजू जैन, धर्मेंद्र जैन, संजीव जैन सूत वाले, सुभाष चंद्र जैन, विजय जैन, अर्पित जैन, संभव जैन, सौरभ जैन अजमेरा, ललित जैन, अनूप जैन लाल वाले, धीरज जैन सभासद, अंकित जैन, तनू जैन, शुभम जैन आदि जैन समाज के लोग मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।