पुत्री की शादी में व्यवधान उत्पन्न किए जाने की जताई आशंका, दी तहरीर

हाथरस/हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया पटटी देवरी के माजरा धर्मपुर पटटी देवरी में चैदह जनवरी दिन सोमवार को एक बिधवा महिला की पुत्री की शादी होने के कारण गांव में बारात आने पर गांव के ही कुछ दबंग लोगो के द्वारा पुत्री की बारात में व्यवधान व लूटपाट मारपीट की घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जाहिर करते हुए बिधवा महिला ने अपने पुत्र के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी बिवाह समारोह आयोजित होने से पहले दे दी है। बिधवा महिला ने गांव के ही कुछ लोगो पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी एक पुत्री की शादी में पहले भी दबंग बारात के साथ मारपीट कर चुके है।सुखदेबी पत्नी स्वः किशन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसकी छोटी पुत्री की शादी चैदह जनवरी दिन सोमवार को दिल्ली से गांव धर्मपुर पटटी देवरी में आएगी। बिधवा महिला व उसके पुत्र ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोग उसकी पुत्री की बारात में व्यवधान खडा करते हुए बारातियो के साथ मारपीट व लूटपाट की घटना को अंजाम दे सकते है। सुखदेवी ने कोतवाली पुलिस से बारात की सुरक्षा किए जाने की मांग की है। इस संबध में कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि महिला की पुत्री की शादी की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स को गांव में भेज दिया जाएगा। महिला जिस पर भी यह आरोप लगा रही है। उसके मामलें में तहकीकात कराई जा रही है। अगर जानकारी सही मिली तो आरोपियो के खिलाफ बिवाह से पूर्व ही कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1