हाथरस/सिकंदराराव। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री स्व. बाबू जगजीवन राम की जयंती स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाई। इस अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने छवि चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
पीसीसी सदस्य एवं सेवादल जिला चीफ जगतवर्ती पाठक ने कहा कि बाबू जगजीवन राम भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रहे। दो बार उन्होने रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला। जब कि दो वर्ष उपप्रधानमंत्री का दायित्व उनके पास रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जहीरूद्दीन पीरजादा ने की तथा संचालन युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष तौहीद कुरैशी ने किया। इस मौके पर हसीन खां, बसीम राइन, नवील अहमद, नीतेश पण्डित, उद्देश्य गुप्ता, विशाल दीक्षित, सरफराज अंसारी, जानिब हसन, अब्दुल कुरैशी, फैसल मलिक, निखिल वर्ती पाठक, शंशांक दीक्षित, रिंकू पंडित आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।