हसायन। कोतवाली क्षेत्र की जरेरा पुलिस चैकी के गांव नगला बरी पटटी देवरी में एक बैनामा धारक व्यक्ति के द्वारा ग्राम प्रधान पति की सहमति से गांव में सडक के किनारे दीवार लगवाए जाने को लेकर गांव के कुछ लोगो में आपस में बिवाद चल रहा था। पुलिस ने ग्रामीणो की सूचना पर पहुचकर उक्त व्यक्ति की दीवार को हटवाए जाने को लेकर गांव में उक्त बैनामा शुदा व्यक्ति से तकरार हो गई। उक्त व्यक्ति ने पुलिस पर राजनैतिक दवाब के कारण दीवार हटवाए जाने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत किए जाने की बात कही है। कृपाल सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी नगला बरी पटटी देबरी ने बताया कि उसने गांव में बीस साल पहले एक जमीन का बैनामा कराया था।जमीन का बैनामा होने के बाद कृपाल सिंह ने जमीन पर चारो तरफ से दीवार कर दी गई।इस दौरान गांव के ही ग्रामीणो ने कृपाल सिंह के द्वारा लगवाई गई दीवार को रास्तें में होने की बात कहते हुए दीवार के कारण खंडजे से होकर बाहनो के नही निकलने की शिकायत प्रधान से किए जाने पर प्रधान ने भी उक्त दीवार को नए सिरे से लगवाई थी।कृपाल सिंह का आरोप है कि पुलिस ने सोमवार को गांव पहुंचकर उसकी दीवार को राजनैतिक लोगो के दवाब के कारण गलत तरीके से हटवा दिया गया है।इस सबंध में कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि कृपाल सिंह के द्वारा गलत तरीके से सडक के किनारे दीवार को लगाकर लोगो का मार्ग अवरूद्ध कर दिया गया था।ग्रामीणो के द्वारा कृपाल सिंह के द्वारा गलत तरीके से दीवार लगाकर सडक को घेरकर बाहनो का आवागमन रोक दिए जाने की बात को लेकर आपस में बिवाद पनप रहा था।सोमवार को उक्त दीवार को बिना किसी राजनैतिक दवाब के ग्रामीणो की सहमति पर हटवाया गया है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कृपाल सिंह दीवार हटवाए जाने के बाद बेबजह के गलत आरोप पुलिस पर लगा रहा है।
पुलिस पर राजनैतिक दवाब के कारण दीवार हटवाए जाने का आरोप
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।