नगला मिंया पटटी देबरी में चामुंडा देबी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ देवी जागरण, दिव्यांगो को बांटे गये ब्हीलचेयर

        स्वास्थ्य परीक्षण में दिल्ली के चिकित्सको ने किया मरीजों का परीक्षण,बितरित की दवाऐं       
हाथरस/हसायन। बिकास खंड क्षेत्र के गांव नगला मिंया पटटी देबरी स्थित माॅं चामुंडा देवी के मंदिर पर मंगलवार को दिल्ली की दीपक गोस्वामी एंड धार्मिक पार्टी के कलाकारो ने देबी जागरण का आयोजन करते हुए सर्व प्रथम बिध्न बिनाशक भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना करते हुए देबी जागरण का शुरूआत की। कार्यक्रम का उदघाटन सपा जिला महासचिव तेजबीर सिंह सिसौदिया ने चामुंडा दंेबी की पूजा अर्चना व आरती उतारकर शुभारंभ करते हुए किया।सपा जिला महासचिव तेजबीर सिंह सिसौदिया ने दिव्यांगो को व्हीलचेयर भेंट करते हुए कहा कि दिव्यांगो की सेवा करने से परोपकार बढता है।
हमें अपने समाज के दिव्यांगो का सम्मान करते हुए उनकी सेवा करनी चाहिए।दिव्यांग मनुष्य को भी भगवान का स्वरूप मानना चाहिए।दिव्यांगो की सेवा करना मानव जाति के सबसे बडा पुण्य का कार्य है। देबी जागरण में माता रानी के भजन सुनाए।दीपक एंड पार्टी के कलाकारो ने माता ही जन्मदाता, प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, कई भजन सुनाए। इस मौके पर कीर्ति शर्मा, जतिन कुमार, रेखा देबी, डाॅ. सूरजपाल सिंह, बंटी राजौरियां, हरी सिंह पुंढीर, अर्जुन सिंह बाबा, जयवीर सिंह परमार, दलवीर सिंह, जुगेन्द्र सिंह,रोहितास यादव, राजकुमार पुंढीर, रामकिशन शर्मा, केपी सिंह जादौंन, रिंकू सिंह, रमेश गुप्ता, सुरेश बघेल, अंजू गुप्ता, रानी गुप्ता,अजय गुप्ता, सागर गुप्ता, बंदना, नेहा, रिशभ सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थें। वहीं चामुंडा देबी के मंदिर पर दिल्ली की अवंतिका चैरेटेबिल के तत्वाधान में स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिबिर का आयोजन किया गया। इस शिबिर का शुभारंभ सपा जिला महासचिव तेजबीर सिंह सिसौदिया ने किया।शिबिर में दिल्ली के चिकित्सको ने मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण व रक्त परीक्षण कर स्वास्थ्य सबंधी जानकारियां देते हुए उन्हे संबधित रोग से छुटकारा के लिए दवाऐं भी बितरित की गई।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1