हाथरस/हसायन। क्षेत्र के नगला बिजन कौंडरा मार्ग स्थित गांव लोधीपुर के निकट सिकन्द्राराव कबंल बितरण समारोह में भाग लेने के लिए बाइक से जाते समय भैसा के बाइक के सामने आ जाने पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बुरी तरह घायल हो गए। उन्हे राहगीरों के द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां से उन्हे गंभीर हालात में उपचार के लिए हाथरस भेज दिया गया। सत्यपाल सिंह दिवाकर निवासी अंडौली मंगलवार की सुबह सिकन्द्राराव में आयोजित कंबल बितरण में भाग लेने के लिए जा रहे थें; तभी गांव लोधीपुर के निकट बाइक के सामने से अचानक भैसा के निकलकर आ जाने से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह दिवाकर बुरी तरह घायल हो गए।
बाइक से भैंसा टकराने से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हुए घायल
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।