हाथरस/हसायन। क्षेत्र के गांव नबावपुर में सोमवार की रात्रि को जमीन खरीदने के लिए एक व्यक्ति के द्वारा गांव के ही कुछ लोगो को रूपए दिए जाने के बाद भी जमीन न दिए जाने के बाद जब उक्त व्यक्ति ने पैसे मांगे।तो दबंगो ने पीडित के साथ गाली गलौज मारपीट कर डाली।इस घटना की जानकारी पीडित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर की।दुर्जन सिंह पुत्र हरिश्चन्द्र ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसने गांव में जमीन लेने के लिए गांव के ही कुछ लोगो को रूपए दिए थे।मगर उक्त दबंग लोगों ने दुर्जन सिंह को अभी तक जमीन भी नही दी।जमीन न मिलने पर दुर्जन सिंह ने जब दबंगो से अपने रूपए बापिस मांगें।तो दबंगो ने दुर्जन सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर डाली।
हसायन के नबावपुर में रूपए बापिस न लौटाने पर की गाली गलौज मारपीट
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।