युवक ने विवाहिता को नशीला पेय पिलाकर की छेडखानी

हाथरस/सासनी। थाना हसायन के बसगोई में एक युवक ने विवाहिता को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ छेड.खानी की जिसकी शिकायत पीडिता की मां ने कोतवाली सासनी में की है।
कोतवाली में शिकायत करते हुए बस्तोई निवासी कैलाश की पत्नी शांति ने कहा है कि उसने अपनी 19 वर्षीय पुत्री की शादी एक माह पूर्व विजेन्द्र पुत्र किशनलाल निवासी बसगोई के साथ की थी। सोमवार को उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। तभी बौबी पुत्र कुंवरपाल निवासी मोहनपुरा थाना हसायन उसकी लडकी के गांव घर पर पहुंचा। शांति की पुत्री ने जब बौबी के लिए चाय बनाने चूल्हे पर रख दी और नमकीन लेने पास ही दुकान पर गई तो इसी बीच बौबी ने चूल्हे पर रखी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसे पीने के बाद उसकी लडकी बेहोश होकर चारपाई पर गिर गई। इसी बीच बौबी ने उसकी पुत्री को बुरी नीयत से पकड लिया और छेडखानी करने लगा। तभी उसका दामाद तथा घर के अन्य लोग आ गये। जिन्हें देखकर बौबी भाग गया, घटना की जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण भी एकत्र हो गये। पीडिता ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली सासनी में दर्ज कराई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1