नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का हुआ समापन समारोह

हाथरस। महिला एवं बाल कल्याण विभाग के तत्वाधान में संचालित किये जा रहे नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का समापन समारोह आज 18 दिसम्बर 2018 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य की अध्यक्षता किया गया।
     जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान दिनांक 20 नवम्बर से 18 दिसम्बर 2018 तक जनपद में वृहद स्तर पर संचालित किया गया। जिसके अन्तर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों तथा कर्तव्यों के साथ सरकार की योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। जिलाधिकारी नेे कहा कि जिस देश में नारी का सम्मान होता है वही देश विकास करता है। उन्होने कहा कि महिलायें हमेशा से सशक्त रही है। केवल उनके अधिकारोे के बारे में जागरूक करना है। जिलाधिकारी ने महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुये कहा कि महिलाओ के शिक्षित होने से दो परिवार को लाभ होता है। उन्होने कहा कि नारी सशक्तिकरण अभियान का सै˜ंातिक रूप से समापन हो रहा है परन्तु व्यवहारिक में इस अभियान को जारी रखे। उन्होने सभी आगनबाड़ी, आशा बहुओं एएनएम, तथा अन्य उपस्थित अधिकारियों से नारी सश्क्तिकरण के लिये सरकार की योजनाओं को महिलाओं तक पहुचाने को आवाह्न किया।
     जिला विकास अधिकारी मजू श्रीवास्तव ने कहा कि नारी समाज को दिशा देने का काम करती है। नारी हमेशा से सशक्त रही है। जिसके परिणामस्वरूप वर्तमान में नारी विमान उडाने से लेकर रक्षा के क्षेत्र में बडी जिम्मेदारी का निर्वाहन करा रही है। समाज में कुरीतियों को दूर करने के लिये महिलाओ को जागरूक करना होगा। जागरूक होने के लिये लडकियों को शिक्षित होना अति आवश्यक है जिससे समाज में विषमता केा खत्म किया जा सके।
     भारतीय जनता पार्टी की प्रतिनिधि प्रीति चैधरी ने कहा कि महिला के सशक्त होने के लिये शारीरिक, सामाजिक तथा आर्थिक तीनो स्तरो से मजबूत होना होगा। महिलायें आज समाज का आईना है। महिलाओं की जागरूकता तथा शिक्षा से समाज, परिवार तथा देश की समृ˜ि होेगी। उन्होने कहा कि आधी आबादी को पीछे छोडकर देश का विकास नही किया जा सकता। इसके अलावा घर की महिलायें तभी सुरक्षित होगी जब एक महिला दूसरे महिला का सहयोग करेगी। उन्होने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिये अनेक कानून लागू किये गये है परन्तु उन कानूनों का दुरूपयोग नही होना चाहिये। साथ ही साथ महिला को किसी पुरूष के हाथ के कठपुतली नही बनना है। सरकार योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को प्राथमिकता दे रही है। और यह अभियान अनवरत रूप से चलना चाहिये।
    जिला प्रोबेसन अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के दौरान 614 दूतो के माध्यम से 474 ग्राम पंचायतो में जन सम्पर्क के दौरान कुल 17108 महिलाओं से सम्पर्क किया गया। इसके अलावा 67 ग्राम पंचायतो में नारी शक्ति शिविर कार्यक्रम के दौरान 1686 महिलाओं को लाभान्वित किया गया। उन्होने कहा कि नारी के सशक्त होने के लिये महिलाओं को अपने डर को दूर करना होगा। कार्यक्रम को ग्राम विकास अधिकारी सुजाता सिंह तथा अन्य महिलाओं ने भी सम्बोधित किया।   
  इस अवसर पर पीओं डूडा अन्जू सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सासनी धनीराम शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी शैली गोबिल, खण्ड विकास अधिकारी सादाबाद प्रतिमा निमेष, खण्ड विकास अधिकारी गरिमा खरे, भारतीय जनता पार्टी महिला कार्यकत्री तथा भारी संख्या में महिलायें उपस्थित रही।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1