Top News

आंतरिक परिवाद समिति का हुआ गठन

हाथरस/सिकंदराराव। शासन के निर्देश पर कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिंक उत्पीडन अधिनियम 2013 का अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने हेतु प्रशासन द्वारा आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया गया है। इस समिति में पांच सदस्य होंगे। जिसकी अध्यक्ष उपजिलाधिकारी ज्योत्सना बधुं होंगी। वहीं तहसीलदार योगेन्द्र सिंह एंव तहसीलकर्मी सुमनेश शर्मा एवं सविता शर्मा के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वरिश्ठ समाजसेवी हरपाल सिहं यादव को समिति का सदस्य बनाया गया है। श्री यादव भाईचारा सेवा समिति एवं वन्यजीव सरंक्षण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनको आंतरिक परिवाद समिति का सदस्य बनाये जाने पर लोगों ने हर्श व्यक्त किया है। श्रीयादव ने कहा है कि वह शासन प्रशासन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निश्ठा के साथ करेंगे। महिलाओं के उत्पीडन के मामले में न्याय दिलाने के लिए शासन स्तर पर पहल की जायेगी तथा प्रयास रहेगा कि सार्वजनिक स्थल पर होने वाले महिला उत्पीडन के मामलों में अंकुश लगे।
     हर्श व्यक्त करने वालों में महेश संघर्शी, जगतवर्ती पाठक, देवेन्द्र दीक्षित शूल, सदरखां शेरवानी, साधना यादव, सुरेश सेनी, नरेश चतुर्वेदी, बलवीर सिंह पौरूश, मनोज यादव, विपिन कुमार सिंह जादौन, डा. इरफान, डा. विजेन्द्र प्रताप सिंह, जहीरूद्दीन पीरजादा, महेश यादव एडवोकेट, सुधा वर्मा, सीडी द्विवेदी, अरविन्द शर्मा, नीलम सविता, सचिन सैनी, सुरेन्द्र कुमार मास्टर, मित्रेश चतुर्वेदी, धनीराम वर्मा, रामकुमार यादव, राजेश बघेल, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने