हाथरस। हाथरस जंक्शन के पंकज गेस्ट हाउस पर राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी की एक सभा हुई जिसमे जिले भर से पहुंचे गौ रक्षको और वाहिनी के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और गौ रक्षा का संकल्प लिया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय ने गौशाला के लिए जमीन दिलवाने की घोषणा की। वही मुख्यवक्ता दीपेश भारद्धाज वरिष्ठ पत्रकार ने कहा की अगर हमारा समाज एक एक एक गाय को गोद लेकर पालना शुरू करदे चाहे वो दूध दे या ना दे तो शायद किसी भी गाय को आवारा घूमने की जरूरत नहीं पड़े। रामगोपाल दीक्षित ने बताया की अगर घर में गाय है तो वातावरण शुद्ध रहता है वही गाय के दूध के सेवन से शरीर निरोगी रहता है। मंडल प्रभारी दुर्गेश सेंगर, जिला प्रभारी रामकिशन शर्मा,जिलाध्यक्ष होमेश मिश्रा के अलावा अन्य वक्ताओं ने भी गौ रक्षा के लिए अपने अपने विचार रखे। सभा में इमके साथ ही सभा में पंकज सिंह सेंगर, कुलदीप, धर्मेंद्र सिंह, सोनू बघेल,उमाशंकर शर्मा आदि उपस्तिथ रहे।
गौ रक्षा वाहिनी का हुआ गठन
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।