Top News

कुँवर पाल शर्मा कुँवर के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन

हाथरस/सिकन्दराराव। भाईचारा सेवा समिति (रजि.) के तत्वाव धान में सिकंदराराव के ब्रज भाषा के गौरव सुमुधुर गीतकार वरिष्ठ कवि कुँवर पाल शर्मा कुँवर के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन तहसील परिसर सिकन्दराराव में किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाईचारा सेवा समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव एवं संचालन शायर शिवम कुमार आजाद ने किया ।
     इस मौके पर समिति के संस्थापक महेश यादव संघर्षी ने कहा कि समिति के प्रान्तीय संरक्षक व साहित्य के धनी , राष्ट्र चिंतक  कवि थे कुँवरपाल शर्मा कुंवर । वे हमेशा युवा कवियों का कविताओं से मार्गदर्शन किया करते थे ।
     हरपाल सिंह यादव ने शोक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि  दिलो में जिन्दा रहेंगे कवि कुँवरपाल कुँवर । इस मौके पर दो मिनट का मौनधारण कर आत्मा की शान्ति की भगवान से कामना की गयी।
    शौक सभा मे सदर खाँ शेरवानी , राघवेंद्र पचैरी रांगेय, नवलसिंह , मनोज यादव, राजेश यादव , अवशेष मानवतावादी , आनंद वर्मा , सुरेन्द्र यादव , सुरेश सैनी , इरफान खान , संजय यादव , बलबीर सिंह पौरुष , देवेन्द्र दीक्षित शूल , यासीन खाँ , धीरेन्द्र लेखपाल , रामखिलाड़ी यादव , निरोतम सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने