Top News

राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राना का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत

हाथरस। राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राना का स्वागत तालाब चैराहे पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश लवांनिया की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया। मण्डल अध्यक्ष अलीगढ़ मण्डल विजय पंडित ने बताया कि ललित राना आगरा के लिए पार्टी के कार्य से जा रहे थे। दूरभाष पर अचानक उनके आने के जानकारी हुई और उनके स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ता तालाब चैराहे पर इकठ्ठे होने लगे। ललित राना ने बताया कि राष्ट्रवादी पार्टी आज देश में आरक्षण के विरूद्ध लड़ रही है और मांग कर रही है कि आरक्षण को जातिवाद से न जोड़ा जाये इससे देश का माहौल खराब हो रहा है और देश में नेताओं के द्वारा उनके अधिकारों का हनन हो रहा है। जिससे पात्र लोगों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। जबकि गरीबी किसी जाति को देखकर नहीं आती है। इसलिए आरक्षण को आर्थिक स्थिति के अनुसार रखना चाहिए। उनके तालाब चैराहे पर पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश लवानिंया, प्रदेश प्रवक्ता रामकुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष युवा नितिन शेखावत, अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष विजय पंडित, राम गोश्वामी, लक्ष्मण सिंह राना, महाराज सिंह, राजकुमार गुप्ता, अखिलेश गौतम जाटव, ज्योति गौतम, राधा शर्मा, संगीता पाठक, मनोज उपाध्याय, लोकेश उपाध्याय, विध्या उपाध्याय, आरती उपाध्याय, हरिओम, ईशान आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने