Top News

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सिकंदराराव के बैनर तले लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन

हाथरस/सिकंदराराव। प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सिकंदराराव के बैनर तले तहसील परिसर पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता श्योदान सिंह ने तथा संचालन आदित्य पुंडीर ने किया। शासन द्वारा एस्मा की कार्यवाही करने के पश्चात सभी लेखपालों द्वारा पूर्ण जोश और जज्बे के साथ तहसील सिकंदराराव में संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया। प्रदेश सरकार से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व की वार्ता भी समय-समय पर की जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा 8 सूत्रीय मांगों के संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे लेखपाल संवर्ग में भारी आक्रोश है। संपूर्ण कार्य बहिष्कार के दौरान धरना स्थल पर बृजेश कुमार कौशिक, होडिल सिंह वर्मा, हरवेन्द्र सिंह, शिवकुमार शर्मा, अफसार अहमद, नवनीत भारद्वाज, रामदास गौतम, शिव मोहन श्रीवास्तव, धीरेंद्र यादव, मुकेश सेंगर, रामवीर सिंह, स्वदेश प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने