Top News

विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

हाथरस। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आज प्राथमिक विद्यालय नहरोई हाथरस में आयोजित किया गया। इस विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने किया।
     सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य आमजनमानस को कानूनों की जानकारी देना है। जिससे उनकी लोक अदालत में अधिक से अधिक सहभागिता हो। उन्होने कहा कि मध्यस्था केन्द्र के माध्यम से वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जाता है। उन्होने विधिक सेवा प्राधिकरण की उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए सविधान के द्वारा आमजनमानस को दिये  गये अधिकारो के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। जो उन्हे समाजिक शोषण, आर्थिक शोषण घरेलू हिंसा, से बचाता है। तथा सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा उन्होने उपस्थित लोगो से अगामी 14 जुलाई को सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिका वादों का निस्तारण कराने का आवाहन किया।
     उन्होने कहा कि आपको अपने आवेदन को केवल कोर्ट तक पहुचाना है। उसके पश्चात शिविर के माध्यम से पूरी प्रक्रिया की जायेगी। उन्होने कहा कि हमारे देश का कानून बुजूर्गो, महिलाओं, बच्चों तथा निर्बल वर्ग को संरक्षण प्रदान करता है। उपस्थित लोगों से उन्होने अपने वादों को लोक अदालत में सुलह समझौते से सुलझाने का आवाहन किया। उन्होने कहा इस शिविर के माध्यम से गरीब, महिलाओं, असहाय तथा गरीब तबके लोगों को कानून के बारे में जानकारी देना है। उन्होने उपस्थित लोगों से किसी प्रकार की कानूनी मदद के लियें विधिक सेवा प्राधिकरण से सहयोग लेने का आवाहन किया।
     शिविर के आयोजन के अवसर पर तहसीलदार हाथरस कमलेश गोएल ने कहा की शिविर का उद्देश्य लोगों को न्याय सुलभ कराना है। उन्होने कहा की इस प्राधिकरण के माध्यम से लोगों को वकील मुहैया कराया जाता है। उन्होने उपस्थित लोगों से कानूनी सलाह लेने का आवाहन किया। तहसीलदार हाथरस ने कार्यक्रम के अवसर पर तहसील स्तर पर सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं, दाखिल-खारिज, बैनामा, आय-जाति प्रमाण पत्र, मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम, पट्टा आवंटन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को जागरूक किया। तहसीलदार ने कहा की योजनाओं, कानूनों की जानकारी नही होगी। तो दलाल परेशान करता रहेगा अतः जागरूक बने।
     इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा, पुलिस विभाग से एस0 आई0 चन्दपा आशीष कुमार, लिपिक विष्णु शर्मा तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा महिलायें उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने