Top News

जनजागरण एवं विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

हाथरस। जनजागरण एवं विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं ने युवा समाजसेवी एवं पत्रकार आशीष सेंगर के नेतृत्व में आरक्षण की पुनः समीक्षा की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी हाथरस को सौपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि आरक्षण के लागू होने के बाद इसकी समीक्षा नही हुई है। आरक्षण से वंचित समाज को कितना लाभ हुआ और समाज मे इससे कितना नुकसान हुआ । वर्तमान में आरक्षण ने समाज को विभाजन की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। संस्थान सम्पूर्ण आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग करता है।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में आरक्षण के जरिये उच्च स्तर व समानता के अवसर पाकर भी लोग संतुष्ट नहीं हैं। अपने ही वर्ग के वंचित व कमजोर लोगों के अधिकार हड़पने की प्रवृत्ति बड़ी है। धर्म या समुदाय के आधार पर आरक्षण पूरी तरह अनुचित है। इसमें देश में सांप्रदायिक संघर्ष व अलगाववाद को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही आशंका है कि भविष्य में देश पुनः विभाजन की ओर बढ़ेगा। ज्ञापन देने वालों में आशीष सेंगर , सोहन सिंह , प्रदीप सिंह ,अजय चैधरी ,हेमंत कुमार सिंह ,अजीत कुमार सिंह ,अखिल पचैरी ,प्रदीप शर्मा , महेश दीक्षित ,हेमंत कुमार सिंह , अखण्ड प्रताप सिंह , अरविंद गौतम , शशि गौतम , धुव कुमार सिंह , अनुराग ज्योति , पंकज शर्मा , कुलदीप सिंह , विकास वार्ष्णेय , सागर शर्मा , अरविंद कुमार सिंह आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने