हाथरस। बागला कॉलेज के मैदान पर तीन टीमों के मध्य पिछले एक माह से सीरीज चल रही थी। सीरीज के फाइनल मुकाबले में सीसी क्लब को 50 रन से हराकर इलेवन स्टार की टीम ने ट्राफी पर कब्जा किया।
सहारा इलेवन अपने मुकाबले हारकर पहले ही सीरीज से बाहर हो गई थी। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर सीसी क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनर अजय राज माथुर ने 40, सोनू गुप्ता ने 37 तथा अंकुर ने 30 रन की पारी खेलकर 180 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। सीसी क्लब के खिलाड़ी तेज गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके और पूरी टीम 130 रन बनाकर आउट हो गई। सत्यवीर ने तीन तथा राहुल ने दो विकेट लिए। एडवोकेट राजेंद्र कुमार सक्सेना ने विजेता टीम के कप्तान अमन राज माथुर को ट्राफी देकर सम्मानित किया। मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार अजय राज माथुर को दिया गया। मैच के दौरान पदमलाल शर्मा, फरहान, सारिक सिद्दकी, विकास, राजकुमार माथुर आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।