हाथरस। माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा जनपद के सभी प्रधानाचार्यों की शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पी0 सी0 बांग्ला इण्टर कालेज में किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्यों को महिला सशक्तीकरण, स्कूल सुरक्षा, आपदा प्रबन्धन, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा तथा स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।
पी0 सी0 बांग्ला इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने कहा कि समाज में अच्छा जीवन जीने के लिये स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। जिसमें नारी सशक्तीकरण सबसे महत्वपूर्ण है। नारी सशक्तीकरण हेतु नारी का शिक्षित होना अति आवश्यक है। पुरूष के शिक्षित होने से एक परिवार जबकि नारी के शिक्षित होने से दो परिवार शिक्षित होते है। उन्होने प्रधानाचार्यों से नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये व्यक्तिगत रूप से प्रयास करने का आवाहन किया। उन्होने कहा कि स्कूलों, कालेजों में छात्रों को सरकार के द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। परन्तु जागरूकता के अभाव में फाॅर्म भरने में छात्र छात्रवृत्ति पाने से वंचित रह जाते है। उन्होने शिक्षकों तथा प्रधानाचार्यों से छात्रवृत्ति फार्म भरतें समय छात्रों का सहयोग करने की अपील की। तथा छात्रवृत्ति से सम्बन्धित किसी भी समस्या के समाधान के लियें जिला विद्यालय निरीक्षक अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी से सम्पर्क करने को कहा। उन्होने कहा कि वर्तमान में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम जनपद में संचालित किया जा रहा है। जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोग मतदाता बनाने तथा मतदान के लियें प्रेरित किया जा रहा है। उन्होने उपस्थित शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यो से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रमों मे प्रतिभाग करने का आवाहन किया। अन्त में जिलाधिकारी ने सभी प्रधानाचार्यो से विद्यालय को साफ तथा स्वच्छ रखने की लिये कहा।
पुलिस अधीक्षक सुशील चन्द्रभान घुले ने पुलिस विभाग के 1090, 100 तथा 108 नम्बर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तथा कहा की हम सबको सुरक्षा के लिए केवल इतना ध्यान देने की आवश्यकता है कि स्कूल के बच्चे का साथ अपने बच्चो जैसा व्यवहार करे यदि हम उन्हे अपने बच्चे समझेगे तो सुरक्षा को पूरा कर लेगे। किसी भी व्यक्ति को स्कूल में काम पर रखते समय पुलिस वेरीफिकेशन अवश्य करा लें। बच्चे जिस स्कूल बस मे आ जा रहे है उस स्कूल बस के ड्राइबर तथा कन्डक्टर की एलआईयु अवश्य करा ले साथ ही उसके आस पास के लोगो से उसकी हरकतो के बारे मे जानकारी कर ले। बच्चे जिस बस तथा टैक्सी से स्कूल आते है। उसके सुरक्षा के पूर्ण निर्धारित मानको का पालन होना चाहिए। बसो में आपातकालीन खिडकी तथा अग्निशमन यंत्र के छोटे सिलेन्डर अवश्य होने चाहिये। स्कूल बसो पर संबंधित थानों के नम्बर महिला हेल्प लाइन न0 तथा शिकायत हेल्प अवश्य रूप से लगवाये।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस0 चैहान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में महिला सुरक्षा तथा सशक्तीकरण सबसे महत्वपूर्ण है। जो महिला अपने जीवन के निर्णयों को स्वयं लें वह महिला ही सशक्त है। महिलाओं के सुरक्षा तथा सशक्तीकरण बनाने में स्कूल तथा कालेजों के प्रधानाचार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है । इसके लिए छात्राओं को उनके अधिकारों तथा कर्तव्यों से अवगत कराना होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि शैक्षिक संस्थानों को पठन पाठन के माहौल से माॅडल स्कूल बनाना है। साथ ही सुरक्षा मानको का भी विशेष ध्यान देना है। इसके लिये सभी विद्यालयों में महिला सुरक्षा समिति का गठन करके उसकी सूचना कार्यालय में भिजवा दे। साथ ही इस समिति में ऐसे अध्यापिकाआंे को शामिल करे जो छात्राओं की समस्यों के समाधान में रूचि रखती हों। इसके अलावा वर्तमान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तथा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के द्वारा छात्रों को वोट के महत्व, वोट बनवाने के लिये कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की लियें प्रेरित करें। इसके अलावा सभी विद्यालयों में निर्धारित फीस ही ली जायें। साथ ही विद्यालय द्वारा ली जाने वाली फीस को पोर्टल पर अवश्य दर्ज करें।
कार्यक्रम के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी मुकेश शर्मा ने वन विभाग की योजनाओं, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने छात्रवृत्ति की योजनाओं, उपजिलाधिकारी सादाबाद इन्दसेन यादव ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मुख्य चिकित्साधिकारी बृजेश राठौर ने चिकित्सा विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के पावर एंजेल मिताशा सिंह, मेघा सिंह, खुशबू सिंह तथा मुक्ति कुलश्रेष्ठ को 1090 का पहचान पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोनाली वाष्र्णेय ने किया। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी रामवीर सिंह, माध्यमिक विद्यालयो के प्रधानाचार्य तथा प्रबंधक महाविद्यालयो के प्रधानाचार्यगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।